Subscribe

RSS Feed (xml)

Powered By

Skin Design:
Free Blogger Skins

Powered by Blogger

Tuesday, September 25, 2007

अनदेखी अनजानी



















ऐसा क्यों लगता है ,जैसे तुम हो जानी पहचानी !!
जबकी हम तुम मिले ना कभी ना देखी कोई निशानी

पहली बार आया था ख़याल तेरा तो जाने क्यों
लगी महकी है खुशबु कहीँ उद्यानों में
किसी दुल्हन के होंठों पे कोई शब्द खिला हो
या जलतरंग सी बजी है मय के पैमानों में

सोचूँ जब तेरे बारे में ,याद तुम्हारी करती मनमानी
ऐसा क्यों लगता है जैसे तुम हो जानी पहचानी !!

पहली बार सुना था मैंने नाम तुम्हारा तो जाने क्यों,
लगा कहीँ चूड़ी खनकी हो, बजी हो पायल संग में;
क्या कहूँ? लगा था जैसे कोई सुन्दर सपना हो,
उछला था दिल मेरा भी, जैसे मोर नाचे उमंग में;

ना हो तुम जिस गीत में होने लगती वो अभिमानी
ऐसा क्यों लगता है जैसे तुम हो जानी पहचानी !!

"रंजन" के गीतों में जितने भी शब्द गुंथे हैं
सबमें अंकित हो जैसे, बनी प्रेरणा छवि तुम्हारी
भंवरों का गुंजन,पंछी का कलरव, झरने की किलकारी
दिखता सौंदर्य अतुल, पर लगता सिर्फ कमी तुम्हारी

तन्हाई अब मुझसे दूर खड़ी है, जैसे हो अनजानी
ऐसा क्यों लगता है जैसे तू है जानी पहचानी !!

6 comments:

  1. Nice poem...thanks for posting poem
    in orkut........it will give a new
    path to orkutian...keep it up.{..()}

    ReplyDelete
  2. It is a good poem...and a good attempts by a rising poet..keep it up....

    ReplyDelete
  3. excellent dear .i am saying it from bottom of my heart it's very nice.....i wish i will enjoy having read this type of poem in future also keep it up .all the best alok......

    ReplyDelete
  4. Alok, I dont have any word to say about ur this poem. I can just say: Its an Excellent effort to write something. This reveals a poet inside U. Best of LUCK!!!

    ReplyDelete
  5. Its beautiful poem ,Ur poem shows d feeling of any person.Good going n keep it up.

    ReplyDelete
  6. mindblowing......
    i have no word for comment.
    welldone,thnkU
    keepITup....

    ReplyDelete