Subscribe

RSS Feed (xml)

Powered By

Skin Design:
Free Blogger Skins

Powered by Blogger

Saturday, September 29, 2007

अगर मैं जानता




अगर मैं जानता गीत लिखना 
तो लिखता एक गीत रोजाना 
कहता मुझे तुमसे मोहब्बत है 
तेरी ही याद आये मुझे रोजाना 


शायद वो कहते कि हो तुम हसीं 
जैसे ओस से भीगा हुआ गुलाब 
होता वो गीत,तुम होती जिसमे नज़ारे 
बोलती ये नज़रे,आप हैं लाजवाब 


तुम हो मेरे तन्हाईयों का सुकून 
या लगे खुली आँखों का ख्वाब 
लाखो हैं सितारे, तुझे देखा 
तो लगा ज़मी पे भी है महताब 


तौबा ये नजाकत,शोख अदाएं 
देखे तुझे तो चाँद भी शर्माए 
मेरी तो जन्नत है तुझमे कहीं  
बिन तेरे कुछ लगता अच्छा  नहीं 


फिर भी है बातें कुछ अनकही 
कहने को मगर अब लफ्ज़ नहीं 
शायद कह देता सब सही 
अगर मैं जानता गीत लिखना 

No comments:

Post a Comment